ममता को एक और महा-झटका! सुखेंदु शेखर राय के बाद अब इस करीबी ने छोड़ा साथ; राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

MAMATA BANERJEE

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

ममता को एक और महा-झटका! सुखेंदु शेखर राय के बाद अब इस करीबी ने छोड़ा साथ; राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और झटका लगा है. राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय के इस्तीफे के ठीक बाद, अब पार्टी की एक और वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. टीएमसी के संसदीय दल में बड़े पैमाने पर टूट की अटकलों के बीच इसे पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.

टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

2021 में कांग्रेस छोड़ टीएमसी में आई थीं सुष्मिता
दिवंगत दिग्गज कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव करीब तीन दशकों तक कांग्रेस में रहने के बाद साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. उन्हें कांग्रेस नेतृत्व (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) का बेहद करीबी माना जाता था.

सुखेंदु शेखर ने लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले इस्तीफा दे चुके सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा था कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह नाकाम रहने के कारण 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंका है. उन्होंने जनता के इस फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी और संसद दोनों छोड़ दी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!