दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सरकार घिरी, आम आदमी पार्टी ने ….
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सरकार घिरी, आम आदमी पार्टी ने ….
नई दिल्ली | दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए विशाल राष्ट्रीय ध्वजों को हटाए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने राजधानी में लगाए गए करीब 500 तिरंगों को हटवा दिया है जो देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक है.
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे दिल्ली में लगभग 500 स्थानों पर 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए थे. इन तिरंगों को देखकर दिल्लीवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत होती थी और राष्ट्रीय गौरव का एहसास होता था. हालांकि, अब राजधानी के कई इलाकों में केवल झंडों के खंभे दिखाई दे रहे हैं और तिरंगे गायब हैं.
Where have the 500 National flags disappeared from Delhi ?
AAP Govt installed 500 tall National flags across delhi as a symbol of national pride & patriotism. I don’t see them now. pic.twitter.com/jO0lpTCNdQ
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 9, 2026
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाया कि दिल्ली से 500 तिरंगे आखिर कहां गायब हो गए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इन राष्ट्रीय ध्वजों को हटवा दिया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 100 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विशाल तिरंगे लगवाए थे जिन्हें देखकर लोगों में गर्व की भावना पैदा होती थी.
उनका आरोप है कि सरकार ने इन सभी तिरंगों को हटाकर बेहद शर्मनाक कार्य किया है. पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सरकार का तिरंगे के प्रति रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में लगे राष्ट्रीय ध्वजों को हटाना देशभक्ति की भावना के खिलाफ कदम है.
IANS
दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सरकार घिरी, आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना
