सारे रिश्ते-नाते दरकिनार! सास-दामाद ने रचाई शादी, वीडियो जारी कर कही यह बात
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
सारे रिश्ते-नाते दरकिनार! सास-दामाद ने रचाई शादी, वीडियो जारी कर कही यह बात
कानपुर देहात | अकबरपुर क्षेत्र का एक कथित सास-दामाद की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला और युवक खुद को पति-पत्नी बताते हुए लोगों से अपने इस फैसले को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं.
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली. हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इससे जुड़ा कोई कानूनी दस्तावेज सामने आया है.
मामले को लेकर फिलहाल पुलिस या प्रशासन के पास किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह पूरी घटना इलाके में भारी कौतूहल और विभिन्न चर्चाओं का विषय बनी हुई है.
Hindi Post Dot In
सारे रिश्ते-नाते दरकिनार! कथित सास-दामाद ने रचाई शादी, वीडियो जारी कर बोले- ‘हमें आशीर्वाद दें’
