आधी रात को हुई कार्रवाई : सालों पुरानी मस्जिद को गिराया गया, 1,000 जवान रहे मौजूद

varanasi old mosque demolished

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

आधी रात को हुई कार्रवाई : सालों पुरानी मस्जिद को गिराया गया, 1,000 जवान रहे मौजूद

 

वाराणसी जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात राजघाट इलाके में करीब 200 साल पुरानी ‘अजगैब शहीद मस्जिद’ को जमींदोज कर दिया. आधी रात को शुरू हुआ यह विध्वंस अभियान महज 22 मिनट के भीतर पूरा कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारियां दी गई है.

रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि वाराणसी में रेलवे का एक नया और आधुनिक मॉडल स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है. इस बड़े प्रोजेक्ट के नक्शे में यह 42 फीट ऊंची ऐतिहासिक मस्जिद मुख्य बाधा बन रही थी. विकास कार्यों को गति देने के लिए इसे हटाने का फैसला लिया गया था.

कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे. रात करीब 12 बजे 5 बुलडोजरों के साथ भारी प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. किसी भी संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात कर पूरे इलाके को सील कर दिया गया था. आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मस्जिद ढहाने के तुरंत बाद रात में ही दर्जनों ट्रकों की मदद से सारा मलबा हटा दिया गया जिससे सुबह होने तक वहां जगह पूरी तरह साफ हो चुकी थी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

वाराणसी: आधुनिक स्टेशन के निर्माण में बाधा बनी ‘अजगैब शहीद मस्जिद’ पर चला बुलडोजर


The Hindi Post
error: Content is protected !!