खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद ….
खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद ….
पटना | पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं. देर रात यह विवाद पत्थरबाजी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया. आरोप है कि खान सर के संस्थान पर हमला किया गया जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमारी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है.
एक छात्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सबसे जरूरी बात यह है कि शिक्षण संस्थानों पर कभी भी हमला नहीं होना चाहिए. असल में, किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान पर हमला विशेष रूप से नुकसानदायक होता है क्योंकि इससे पूरे बिहार राज्य की छवि खराब होती है.”
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हर रोज प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. ऐसे में यहां विवाद के कारण कोचिंग बंद हो चुकी है, जो हमारे जैसे अनेक छात्रों के लिए बड़ा नुकसान है. अभी कितने दिन कोचिंग बंद रहेगी, इसका भी अंदाजा नहीं है.
एक अन्य छात्र ने कहा, “घटना करीब 10 बजकर 15-20 मिनट के आसपास हुई, क्योंकि हम 10 बजे यहां से निकल चुके थे. 10 बजे के 5-10 मिनट में हम लाइब्रेरी में जाते हैं. इसके बाद हम अपने रूम पर गए. हम छत पर अपने पापा से बात कर रहे थे. इसी दौरान करीब 10 बजकर 20 मिनट पर गोली चलने की आवाज आई.”
Patna, Bihar: Security have been deployed following a firing incident outside educator Khan Sir’s coaching centre pic.twitter.com/ZJVtNgofQG
— IANS (@ians_india) June 3, 2026
छात्र ने कहा कि देर रात सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ है. यहां गोलियां चलने और पत्थरबाजी होने की सूचना मिली.
इस विवाद पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा, “यहां मारपीट की घटना हुई है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है. एक गार्ड घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है लेकिन जांच अभी जारी है.”
IANS
खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी
