हीटवेव से बिगड़े हालात, डॉक्टरों ने दी चेतावनी- क्या न करे ?

hot weather summer season (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

हीटवेव से बिगड़े हालात, डॉक्टरों ने दी चेतावनी- क्या न करे ?

 

नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. आईएमडी ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि डॉक्टरों ने हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

नोएडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम आते ही सरकार की ओर से दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं और हमने उन्हीं दिशानिर्देशों के अनुसार एक कोल्ड रूम बनाया है. इसमें सभी सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और दवाएं उपलब्ध हैं. अगर किसी को कभी भी कोई समस्या होती है तो हमारे अस्पताल के आपातकालीन विभाग और आईसीयू में डॉक्टर उपलब्ध हैं.

उन्होंने आगे कहा कि लू से बचने के लिए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर सुबह जल्दी या शाम के समय निकलना बेहतर होगा. सूती और ढीले हल्के रंग के कपड़े पहनें, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें. लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी समस्या होने पर अस्पताल आना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग की सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं.

दिल्ली और पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में भीषण लू की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि लगभग सात दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो दिन के बाद स्थिति बदल सकती है और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के लिए हमने रेड अलर्ट जारी कर दिया है, बाकी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

IANS
हीटवेव से बिगड़े हालात, डॉक्टरों ने दी चेतावनी- दोपहर में बाहर निकलना हो सकता है खतरनाक

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!