अब आम आदमी पार्टी के इस बड़े नेता पर ईडी का एक्शन, छापेमारी के बाद किया गिरफ्तार
अब आम आदमी पार्टी के इस बड़े नेता पर ईडी का एक्शन, छापेमारी के बाद किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली और गोवा में सिंगला के कई ठिकानों पर घंटों चली छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई. सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर सीट से AAP के उम्मीदवार रहे हैं और वर्तमान में गोवा के सह-प्रभारी हैं.
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद, 9 दिनों के भीतर AAP के यह दूसरे बड़े नेता हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पूरी तरह से एक राजनीतिक और चुनावी हथकंडा है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस एक्शन को आगामी गोवा और पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि जहां भी चुनाव आते हैं वहां ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है.
AAP ने आरोप लगाया कि गोवा में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर यह कार्रवाई की गई है और बंगाल की तर्ज पर यहां भी विपक्षी डेटा चोरी करने की कोशिश हो रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
