केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल हुए शशि थरूर ? खुद बताई वजह

Shashi Tharoor

शशि थरूर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल हुए शशि थरूर ? खुद बताई वजह

 

तिरुवनंतपुरम | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने केरल कांग्रेस के साथी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं. मैं इस सप्ताहांत बोस्टन में हूं, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण देने आया हूं. साथ ही अपनी स्नातक कक्षा की 50वीं वर्षगांठ के पुनर्मिलन समारोह में भी हिस्सा ले रहा हूं.

उन्होंने कहा, “यह अमेरिका में अतीत का जश्न मनाने का एक अवसर है, जबकि मैं साथ ही केरल के भविष्य की ओर भी देख रहा हूं.”

वीडी सतीशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ.

केरल में कांग्रेस के अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बहुमत मिला है. 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया. इसमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की.

बता दें कि वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शशि शरूर का न पहुंचना काफी चर्चा का विषय रहा, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर के समारोह में अपने न शामिल होने की जानकारी पहले ही दे दी थी.

आईएएनएस

केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, जानें वजह

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!