कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने की “रोमांटिक चोरी”, आधी रात को इस चीज पर हाथ किया साफ और फर्श पर लिखा, “I Love You.”

Stealing in office (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने रोमांटिक चोरी, आधी रात को इस चीज पर हाथ किया साफ और फर्श पर लिखा, “I Love You.”

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक जिला दफ्तर से दर्जनों स्टील के नल चोरी हो गए हैं. इस घटना के बाद पार्टी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि चोर सरगुजा जिले अंबिकापुर में स्थित राजीव भवन से कम से कम 73 नल चुरा ले गए. तस्वीरों में पार्टी दफ्तर के टॉयलेट में टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और नल के पाइप बिखरे हुए दिखे.

चोरों ने चोरी करने के बाद एक चौंकाने वाला काम किया. उन्होंने फर्श पर जमीं धूल पर “I love you” का नोट भी लिख छोड़ा.

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को शक है कि इस चोरी के पीछे नशेड़ी या असामाजिक तत्व हो सकते हैं. उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि राजीव भवन में चोरी की यह तीसरी घटना है. कुल 73 स्टील के नल चोरी हुए हैं. ऐसा लगता है कि यह किसी नशेड़ी का काम है. जिस तरह से पुलिस काम कर रही है, उससे लगता है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है. यह बेहद चिंता का विषय है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!