प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई ? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

prateek yadav 111 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई ? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

 

लखनऊ | दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर के कारण हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है.

रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत “मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म” के कारण हुई. यह एक बेहद गंभीर चिकित्सीय स्थिति होती है जिसमें पैरों और पेल्विस क्षेत्र में बना रक्त का थक्का शरीर के ऊपरी हिस्से तक पहुंचकर फेफड़ों की धमनी को अवरुद्ध कर देता है. इसी वजह से प्रतीक के शरीर में कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर की स्थिति उत्पन्न हुई जो अंततः उनकी मौत का कारण बनी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हृदय और फेफड़ों से संबंधित थ्रोम्बोएम्बोलिक हिस्से को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है, जबकि विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए संरक्षित कर संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया है.

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. लंबे समय से बीमार चल रहे प्रतीक का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया.

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिलने पर डॉक्टरों की टीम उनके आवास भेजी गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां सुबह लगभग 5:55 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान मिलने का भी उल्लेख किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर अंदरूनी चोटों (कंट्यूजन) और त्वचा के नीचे रक्त जमने (इकाइमोसिस) के निशान है. ये निशान दाहिने सीने, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर पाए गए हैं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये चोटें किन परिस्थितियों में लगीं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कर रही हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पहली चोट 14×7 सेंटीमीटर की थी जो सीने के सामने वाले हिस्से पर पाई गई. इस चोट के केंद्र में त्वचा का रंग लाल-भूरा जबकि किनारों पर हरा-पीला दिखाई दिया. दूसरी चोट 19×12 सेंटीमीटर की थी जो दाहिने हाथ के पीछे वाले हिस्से पर पाई गई. तीसरी चोट 24×8 सेंटीमीटर की थी जो दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म) पर दर्ज की गई.

चौथी चोट 6×4 सेंटीमीटर की थी जो दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म) पर पाई गई. पांचवीं चोट दाहिनी कोहनी पर और छठी चोट बाईं कलाई पर दर्ज की गई. इन चोटों के नीचे रक्त जमा होने की पुष्टि भी रिपोर्ट में की गई है.

हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मृतक के शरीर पर पाई गई सभी चोटें एंटे-मॉर्टम थीं यानी ये मौत से पहले लगी थीं.

रिपोर्ट के अनुसार, पहली, दूसरी और तीसरी चोट लगभग 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोट करीब एक दिन पुरानी बताई गई हैं.

 

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!