अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी ने कही यह बात

Yogi Adityanath 224 (1)
The Hindi Post

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी ने कही यह बात

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

अखिलेश यादव ने भी X पर पोस्ट कर लिखा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि!

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!