सड़क हादसे में युवा अभिनेता और उनके साथी की मौत, जिस वाहन से हुई टक्कर उसके पिछले पहिए उखड़ गए….

Shradhanjali (1)
The Hindi Post

सड़क हादसे में युवा अभिनेता और उनके साथी की मौत, जिस वाहन से हुई टक्कर उसके पिछले पहिए उखड़ गए….

 

आंध्र प्रदेश से बुरी खबर सामने आ रही है. यहां हुए एक एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता भी शामिल है. यह एक्सीडेंट रविवार को हैदराबाद के आदिबाटला के आउटर रिंग रोड पर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान 31 वर्षीय तेलुगु अभिनेता के. भारत कांत और जी. साई त्रिलोक के रूप में हुई है. दोनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे और किसी काम से यात्रा कर रहे थे.

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के. भारत कांत की फाइल फोटो / (क्रेडिट : इंस्टाग्राम /@bharathkanth)

NDTV ने पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया कि के. भारत कांत और जी. साई त्रिलोक कार से आउटर रिंग रोड पर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान कार चला रहे भारत कांत का वाहन से अचानक नियंत्रण छूट गया. कार आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वही कंटेनर ट्रक के पीछे के पहिए उखड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच जारी है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!