‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे समर्थक, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुप कराया, क्या कहा मुख्यमंत्री ने ?

Suvendu Adhikari IANS 2 (1) (1)

बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे समर्थक, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुप कराया, क्या कहा मुख्यमंत्री ने ?

 

पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान जब समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू किए तो मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा, “यह जय श्री राम कहने की जगह नहीं है; यहां केवल कविगुरु का नाम होना चाहिए.” अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के तौर पर अब वह किसी एक विचारधारा या दल के नहीं, बल्कि प्रदेश के हर नागरिक के हैं. उन्होंने कहा, “मैं अब सबका हूं. राजनीति अपनी जगह है लेकिन अब हमारा लक्ष्य बंगाल का पुनर्निर्माण होना चाहिए.”

मुख्यमंत्री ने विवादों से बचते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अब पूरे बंगाल का विकास है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं करूंगा. मैं मुख्यमंत्री हूं और अब मैं हर किसी का हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की शिक्षा और संस्कृति को काफी क्षति पहुंची है जिसे सुधारना उनकी प्राथमिकता है. ठाकुरबाड़ी में उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें भी ताजा कीं.

सुवेंदु अधिकारी का यह संतुलित आचरण राज्य में ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के बजाय ‘विकास और संस्कृति’ के नए युग की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!