तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
एक्टर विजय की फाइल फोटो (आईएएनएस)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है.
विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली. उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं. विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी.
इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वह 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें. पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके के विधायकों की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई.
