दाखिले के 17 साल बाद छात्र ने पास किया MBBS, बन गया डॉक्टर

Doctor 11 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दाखिले के 17 साल बाद छात्र ने पास किया MBBS, बन गया डॉक्टर

 

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने 17 साल के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छात्र ने वर्ष 2009 में दाखिला लिया था लेकिन फाइनल ईयर की बाधा पार करने में उसे डेढ़ दशक से अधिक का समय लग गया.

संघर्ष और कानूनी लड़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र मुख्य रूप से फाइनल ईयर के दो कठिन विषयों— मेडिसिन और सर्जरी में लगातार असफल हो रहा था. कई प्रयासों के बाद भी सफलता न मिलने के कारण उसकी डिग्री लटकी रही. साल 2024 में परीक्षा देने के बावजूद जब विश्वविद्यालय ने डेढ़ साल तक परिणाम घोषित नहीं किया तो छात्र ने हाईकोर्ट का रुख किया.

सप्लीमेंट्री परीक्षा में मिली सफलता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत के हस्तक्षेप के बाद मार्च 2026 में जारी हुए रिजल्ट में वह फिर असफल रहा, लेकिन उसने हार नहीं मानी. अप्रैल 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के बाद, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी परिणाम में वह सफल घोषित हुआ. 17 साल बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के बाद अब वह अपनी इंटर्नशिप शुरू कर सकेगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!