विजय को सीएम बनाने की मांग, भावुक समर्थक ने खुद को लगाई आग
विजय को सीएम बनाने की मांग, भावुक समर्थक ने खुद को लगाई आग
तमिलनाडु में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है. इस बार के चुनाव में टीवीके (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इसके बावजूद वह बहुमत के जादुई आंकड़े से 10 सीटें दूर है. इस कारण शनिवार को होने वाला संभावित शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है. स्पष्ट बहुमत का ना होना और अन्य दलों से ठोस समर्थन न मिल पाने के कारण पैदा हुई इस अनिश्चितता ने विजय के समर्थकों में भारी आक्रोश और हताशा भर दी है.
सरकार गठन में हो रही देरी से व्यथित होकर पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय के एक 40 वर्षीय समर्थक, इसक्कियप्पन ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वह विजय को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए भावुक था. आवेश में आकर उसने खुद को आग लगा ली और झुलस गया.
इस बीच तमिलिसाई सौंदराराजन ने थलपति विजय से अपने समर्थकों के नाम शांति संदेश जारी करने की भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और एक स्थिर सरकार के लिए प्रयास जारी हैं लेकिन कार्यकर्ताओं की ऐसी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं और जानलेवा कदम अत्यंत चिंताजनक हैं. उन्होंने विजय से आग्रह किया कि वह अपने समर्थकों को धैर्य बनाए रखने और किसी भी खतरनाक कदम से बचने की सलाह दें.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
