ट्रंप समेत वो चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

trump 2

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

ट्रंप समेत वो चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

 

नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए है. अमेरिकी इतिहास में राष्ट्राध्यक्षों पर हमलों का सिलसिला काफी पुराना और रक्तरंजित रहा है. ट्रंप अब इस सूची में सबसे प्रमुख और सर्वाधिक बार हमलों का सामना करने वाले राष्ट्रपतियों में शामिल हो गए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप: तीन बार मौत को मात

25 अप्रैल, 2026: वाशिंगटन के होटल हिल्टन में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान फायरिंग हुई. गनीमत रही कि सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी से ट्रंप सुरक्षित बच निकले.

15 सितंबर, 2024: फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स में 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने एके-स्टाइल राइफल से ट्रंप पर निशाना साधने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा घेरे ने इस हमले को नाकाम कर दिया था.

13 जुलाई, 2024: पेन्सिलवेनिया की चुनावी रैली में ट्रंप पर भीषण हमला हुआ. एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई जिससे वह लहूलुहान हो गए थे.

हमलों में जीवित बचे अन्य राष्ट्रपति
रोनाल्ड रीगन (1981): रीगन पर भी वाशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर हमला हुआ था . एक गोली लिमोजीन से टकराकर उनकी छाती में जा लगी थी लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गए थे.

गेराल्ड फोर्ड (1975): फोर्ड के साथ अद्भुत संयोग रहा. वर्ष 1975 में मात्र तीन हफ्तों के भीतर उन पर दो बार हमले हुए लेकिन दोनों ही बार उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई.

थियोडोर रूजवेल्ट (1912): चुनाव प्रचार के दौरान रूजवेल्ट को सीने में गोली लगी थी. घायल होने के बावजूद उन्होंने अपना भाषण पूरा किया था. बाद में वह स्वस्थ हो गए थे.

हमलों का शिकार हुए राष्ट्रपति (शहादत)

अमेरिकी इतिहास के चार राष्ट्रपतियों की उनके कार्यकाल के दौरान हत्या कर दी गई थी –

अब्राहम लिंकन (1865)

जेम्स गारफील्ड (1881)

विलियम मैकिन्ले (1901)

जॉन एफ. कैनेडी (1963)

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!