राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, डिनर पार्टी में फायरिंग के मामले में एक शख्स गिरफ्तार, कहा का रहने वाला है हमलावर ?

man accused of firing at Trumps event arrested (1)

पुलिस की हिरासत में फायरिंग करने का आरोपी (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, डिनर पार्टी में फायरिंग के मामले में एक शख्स गिरफ्तार, कहा का रहने वाला है हमलावर ?

 

वाशिंगटन | वाशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई. घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे. हालांकि, सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है. अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने एक संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान की है.

अमेरिकी मीडिया सीएनएन की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले 30 साल के व्यक्ति के तौर पर की है.

सीएनएन के अनुसार, तीन लोगों ने बताया कि शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली मार दी गई. गोली ऑफिसर के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी और उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. सूत्रों का कहना है कि ऑफिसर के बच जाने की उम्मीद है.

इवेंट में शामिल एरिन थिलमैन ने सीएनएन को बताया कि जब उन्होंने एक आदमी को जमीन पर गिरते देखा, तब सिक्योरिटी ने उसे गोली मारी. उसके कंधे पर मैगजीन लटकी हुई थी और राइफल के साथ वह गिर गया. उन्होंने उस आदमी पर तीन गोलियों के चलने की आवाज सुनी. यह साफ नहीं है कि उस आदमी ने कोई गोली चलाई या नहीं.

बता दें, इससे पहले जुलाई 2024 में, पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक कैंपेन रैली के दौरान ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी. रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं थी जिसमें से एक गोली उनके कान के पास से गुजरी थी.

आनन-फानन में पांच सीक्रेट सर्विस एजेंट स्टेज पर पहुंचे थे और ट्रंप को घेर लिया था. इसके बाद फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. इसके लगभग दो महीने बाद, सितंबर में, ट्रंप पर दूसरी बार मार-ए-लागो में जानलेवा हमला हुआ था. एफबीआई ने इसे ट्रंप की हत्या की कोशिश बताया था.

मामले में 58 साल के रयान वेस्ली राउथ को गिरफ्तार किया गया था. उस पर हथियार रखने का आरोप लगाया गया था.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!