19 वर्षीय लड़की का आरोप- मुस्लिम लड़का कर रहा था उसे परेशान, भेज रहा था गंदे वीडियो और फोटो, FIR दर्ज, पुलिस ने…
फोटो: आईएएनएस
19 वर्षीय लड़की का आरोप- मुस्लिम लड़का कर रहा था उसे परेशान, भेज रहा था गंदे वीडियो और फोटो, FIR दर्ज, पुलिस ने…
नई दिल्ली | मुंबई के अग्रिपाड़ा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने अपने सहकर्मी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी अशरफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जांच भी तेज कर दी है.
पीड़िता के अनुसार, वह एक कंपनी में टेलीकॉलर के रूप में काम करती थी जहां उसकी पहचान इस युवक से हुई. उसने बताया कि आरोपी ने कंपनी के व्हाट्सऐप ग्रुप से उसका नंबर हासिल कर उसे अश्लील वीडियो और फोटो भेजने शुरू कर दिया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे आपत्तिजनक बातें भी कहीं.
एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी अशरफ सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को उसके लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के तहत उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. आरोपी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जायेगा.
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए. वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. डिजिटल साक्ष्यों, जैसे मैसेज और कॉल रिकॉर्ड, की जांच कर घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की विधिक प्रक्रिया के तहत पुष्टि की जाएगी और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.
By IANS
