कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका, HC ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
फोटो: आईएएनएस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका, HC ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की तरफ से दर्ज करवाई गई एफआईआर के मामले में पवन खेड़ा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.
पवन खेड़ा ने एफआईआर से जुड़े मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था. खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सीएम सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं. इससे पहले अदालत ने उन्हें ट्रांजिट बेल देने से इनकार किया था. पवन खेड़ा ने कोर्ट में मांग की थी कि उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए ताकि वह असम की अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका फाइल कर सकें.
इस न्यूज को अपडेट किया जाएगा.
