बंगाल चुनाव 2026 : बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा, सुरक्षाकर्मी समेत जान बचाकर मैदान की ओर भागे, सामने आया वाला VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब
बंगाल चुनाव 2026 : बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा, सुरक्षाकर्मी समेत जान बचाकर मैदान की ओर भागे, सामने आया वाला VIDEO
पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारग्राम विधानसभा सीट के कुमारगंज बूथ नंबर 12 पर भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों से पहले उनकी कहासुनी हुई और उसके बाद उन्हें पीटा गया.
इस दौरान उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश कि, लेकिन अचानक तृणमूल समर्थकों की भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते उन्हें दौड़ाकर पीटा गया. इस घटना में सबसे अहम बात यह थी कि, उम्मीदवार के साथ यह जब घटना हो रही थी, तब ना तो मौके पर केंद्रीय बल के जवान थे और नहीं की सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम थे. मालूम हो कि बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग जारी हैं.
दक्षिण दिनाजपुर में BJP प्रत्याशी Shubhendu Shekhar को भीड़ द्वारा पीटे जाने की खबर बेहद चिंताजनक है।
प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मी को जान बचाकर भागना पड़ा, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
मतभेद का जवाब हिंसा नहीं, वोट होना चाहिए। #WestBengal pic.twitter.com/GQBwskqv6I— Rumi साहब (@Mahsar_khan) April 23, 2026
घटना के बाद कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में, हमारे पोलिंग एजेंटों को 8-10 जगहों से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन मैं खुद गया और उन्हें वापस अंदर ले आया. हालांकि, जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया, तो उन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया.
उन्होंने डर का माहौल बनाने की कोशिश की. केंद्रीय बल ठीक पोलिंग स्टेशन पर मौजूद थे, लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ सिर्फ मेरा बॉडीगार्ड था; हमारी तरफ से कोई और वहां नहीं था. इसी का फायदा उठाकर उन्होंने हम पर हमला कर दिया.”
