19 साल के युवक पर 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर (फोटो: आईएएनएस)
19 साल के युवक पर 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप है। इतना ही नहीं, आरोपी ने 350 से अधिक अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी.
इस मामले के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने इस घिनौने अपराध को कैसे अंजाम दिया और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल है.
आरोपी की पहचान मोहम्मद अयाज के रूप में हुई है. उसे तानवीर के नाम से भी जाना जाता है. वह परतवाड़ा का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसाया और फिर वे उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले गया. उस पर संदेह है कि उसने मुंबई और पुणे में (लड़कियों के) आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए.
जांचकर्ताओं ने अनुसार, इन वीडियो का इस्तेमाल पीड़िताओं को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए किया गया। कुछ वीडियो क्लिप्स को कथित तौर पर ऑनलाइन शेयर किया गया था.
बीजेपी राज्यसभा सांसद अनिल बॉन्डे द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को सौंपे गए ज्ञापन में दिए किए गए विवरण के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सऐप और स्नैपचैट ग्रुप्स सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यवस्थित तरीके से नाबालिगों को निशाना बनाया।
सांसद ने यह चेतावनी भी दी थी कि यदि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन नहीं किया गया तो वह एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. इसमें कई आपत्तिजनक वीडियो थे. इन वीडियो की अब जांच की जा रही है. इस मामले में साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है.
अमरावती जिले के परतवाड़ा और आसपास के इलाकों में इस मामले ने जनाक्रोश पैदा कर दिया है। इसके चलते कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन किया और तीखी प्रतिक्रिया दी.
घटना के विरोध में परतवाड़ा आज बंद है. वही कानून‑व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है. यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
By IANS
