समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो …… : ट्रंप

Donald Trump 33 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

समुद्री नाकाबंदी शुरू, पास आए ईरानी जहाज तो …… : ट्रंप

 

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू करने की घोषणा करते हुए कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी ईरानी जहाज इस नाकाबंदी के करीब आता है तो उसे तत्काल नष्ट कर दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि इसके लिए उसी “किल सिस्टम” का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका उपयोग अमेरिका समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ करता है.

सोमवार को ट्रुथ सोशल पर जारी अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जानबूझकर ईरान के कुछ ‘फास्ट अटैक शिप्स’ को निशाना नहीं बनाया क्योंकि फिलहाल उनसे खतरा नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और उसके 158 जहाज नष्ट कर दिए गए हैं.

ट्रंप ने आगे कहा कि यदि कोई जहाज नाकाबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने “किल सिस्टम” को तेज और बेहद प्रभावी बताते हुए दावा किया कि इसी तकनीक के कारण समुद्री रास्तों से अमेरिका में आने वाले 98.2 प्रतिशत ड्रग्स पर रोक लगाई जा सकी है.

गौरतलब है कि ईरान के खिलाफ यह समुद्री नाकाबंदी सोमवार शाम ७:३० (भारतीय समयानुसार) बजे से लागू हो गई. इसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों की कड़ी जांच की जाएगी. खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी जो ईरान को किसी भी प्रकार का अवैध भुगतान (टोल) करते हैं. ट्रंप का कहना है कि इस कदम से ईरान की आर्थिक क्षमता को कमजोर किया जाएगा और क्षेत्र में दबाव बनाया जाएगा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!