नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, इस दल में हुए शामिल….

Chandra Bose (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, इस दल में हुए शामिल….

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने रविवार (१२ अप्रैल) को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया. इससे पहले वह भाजपा के सदस्य थे. उन्होंने सितंबर 2023 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है. इसे टीएमसी के लिए बड़ा लाभ और भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है.

टीएमसी में शामिल होने के बाद बोस ने कहा कि वह अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल की जनता की सेवा करेंगे. उन्होंने भाजपा में शामिल होने को “ऐतिहासिक गलती” बताते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का उद्देश्य यदि समाज में विभाजन और ध्रुवीकरण करना हो, तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की अपील की.

बोस ने हाल ही में राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की भी आलोचना की थी और इसे असंवैधानिक बताया था. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी. इस बार भी टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!