संगीत के साथ बिजनेस में भी सफल रहीं आशा भोसले, करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में……

ASHA BHOSLE 3

सुरों की मलिका आशा भोंसले की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

संगीत के साथ बिजनेस में भी सफल रहीं आशा भोसले, करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में……

 

मुंबई | भारतीय संगीत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया. आशा भोसले को शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार दोपहर को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की.

आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.

आशा भोसले बॉलीवुड के महान गायकों में से एक थी. उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के अलावा मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक हिंदी संगीत की दुनिया पर राज किया.

लगभग 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने 22 भाषाओं में 12 हजार से अधिक गाने गाए. उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ से भी पहचान मिली.

मनोरंजन जगत को अनगिनत सदाबहार हिट गाने देने वाली भोसले को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था. इनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं.

गानों में सुरीली आवाज देने वाली आशा भोसले की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि उनकी अनुमानित नेट वर्थ 200 से 250 करोड़ रुपए तक है.

वह एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी रहीं. आशा भोसले ने दुनियाभर में अपनी एक रेस्टोरेंट चेन खोली. ये रेस्टोरेंट यूएई, कुवैत और बहरीन में हैं. इसके अलावा यूके के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी रेस्टोरेंट खोले. कहा जाता है कि आशा खुद एक अच्छी कुक थी.

उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक था. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी है. उनके पास मुंबई और पुणे में आलीशान रिहायशी प्रॉपर्टीज हैं. उनके पास एक लग्जरी अपार्टमेंट भी था जिसे उन्होंने अच्छी कीमत में बेच दिया था.

आईएएनएस

करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में रेस्टोरेंट्स, संगीत के साथ बिजनेस में भी सफल रहीं आशा भोसले


The Hindi Post
error: Content is protected !!