ईरान के खिलाफ जंग में कितने अमेरिकी सैनिक हुए शहीद ?, पेंटागन ने सार्वजनिक की जानकारी
ईरान के खिलाफ जंग में कितने अमेरिकी सैनिक हुए शहीद ?, पेंटागन ने सार्वजनिक की जानकारी
वाशिंगटन | अमेरिकी रक्षा मंत्रालय – पेंटागन ने पहली बार ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में हुए सैन्य नुकसान के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। डिफेंस कैजुएल्टी एनालिसिस सिस्टम (DCAS) के अनुसार, 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 365 घायल हैं.
डीसीएएस में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, घायल सैनिक विभिन्न सैन्य शाखाओं से हैं. इनमें सबसे अधिक 247 सैनिक अमेरिकी थलसेना (आर्मी) से हैं, जबकि नौसेना (नेवी) के 63, वायु सेना (एयर फोर्स) के 36 और मरीन कॉर्प्स के 19 जवान घायल हुए हैं.
‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी और यह अभियान ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुरू किया गया था. हालांकि, इस ऑपरेशन के उद्देश्यों और जमीनी स्थिति को लेकर अब तक सीमित जानकारी ही सार्वजनिक की गई है.
पेंटागन द्वारा जारी इन आंकड़ों से पहली बार इस सैन्य अभियान की वास्तविक गंभीरता स्पष्ट हुई है. DCAS, जो रक्षा विभाग का आधिकारिक डेटा सिस्टम है, विभिन्न सैन्य शाखाओं से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर हताहतों का सत्यापित और विस्तृत रिकॉर्ड प्रस्तुत करता है.
