“राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुला कर पीटा गया था, क्यों नहीं बता रहे….?”, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता का दावा

Raghav Chaddha 1 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

“राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुला कर पीटा गया था, क्यों नहीं बता रहे….?”, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता का दावा

 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास जिसे ‘शीशमहल’ कहा जाता है में अपमानित कर पीटा गया था.

नवीन जयहिंद के अनुसार, यह घटना चार नेताओं की मौजूदगी में हुई थी. उनका यह भी दावा है कि इस दौरान राघव चड्ढा की आंख पर चोट आई थी जिसके इलाज के लिए वह इंग्लैंड गए थे, जबकि लोगों को लगा कि वह हनीमून पर गए हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी बातों का खुलासा स्वयं राघव चड्ढा को करना चाहिए.

नवीन वीडियो में कहते हैं, “आज एक वीडियो देखी, हमारे पुराने साथी हैं राघव जी जो कि राज्यसभा में सांसद हैं. उन्हें पार्टी ने उप-नेता पद से हटा दिया. और अभी उनका वीडियो देखा वह कह रहे हैं कि मैं दरिया हूं सैलाब आएगा. तो मैं उन भाई को कहना चाहता हूं कि आप सबको भी बता देना चाहता हूं कि वो राजदार हैं मालदार हैं दिल्ली और पंजाब के तो वह बताएं. राघव वो चीज बताएं कि जब उनको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था… तो क्यों नहीं बता रहे वह लोगों को यह बात?’

उन्होंने आगे कहा, “उस टाइम पर जब सैलाब आया था और रोते हुए उनको आंख में चोट लगी थी तो फिर इंग्लैंड में जाकर उन्होंने अपनी ठीक करवाई. क्यों नहीं बताते वह यह बात. वो जितने मालदार, जितने सूटकेस और जितनी डील हुई थीं वो क्यों नहीं बताते. राघव जी आप राज्यसभा में हैं और आप जब इतना बोलते हैं तो वो भी बोलिए. बताइए कौन-कौन वो चार लोग कौन-कौन थे जो वहां पर बैठे थे जहां पर आपको मुर्गा बनाया गया और पीटा गया.”


आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद (फोटो: X)

आपको बता दें कि राघव ने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि AAP ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्डा को संसद में बोलने से रोका जाए.

उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं. एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं.

AAP नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं. जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं, इसलिए आप सभी का आभार.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!