दर्दनाक हादसा, कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत

car falls into well in nashik 9 of a family killed (1)

हादसे में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस में शिफ्ट करते हुए पुलिसकर्मी (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

दर्दनाक हादसा, कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत, BIG NEWS

 

नासिक | महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है. शहर के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे बने कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे डिंडोरी तालुका में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की तरफ से एक मीटिंग रखी गई थी. मीटिंग के लिए एक परिवार इंदौर (ताल. डिंडोरी) से आया था. मीटिंग के बाद परिवार अपनी मारुति एक्सएल कार से घर लौट रहे था तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो बैठा जिससे कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में जा गिरी. इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई.

हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार मुकेश कांबले, पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे, चीफ ऑफिसर संदीप चौधरी पुलिस, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और लोकल लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. देर रात तक रेस्क्यू का काम जारी रहा. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. देर रात तक रेस्क्यू का काम जारी रहा. कुआं पानी से भरा था. इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं. आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया.

इस हादसे में कार से 8 लोगों की लाशें निकाली गईं, जबकि कुएं में डूबी एक लड़की की तलाश के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया. बाद में उसकी भी लाश मिल गई.
मरने वालों में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32), रेशमा सुनील दरगोड़े (27), राखी उर्फ गुणवंती (10), माधुरी अनिल दरगोड़े (13), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11), आशा अनिल दरगोड़े (32), श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) शामिल हैं.

डिंडोरी पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!