चंडीगढ़ धमाका: बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड फेंककर हमलावर फरार, वीडियो आया सामने

chandigarh bjp office blast collage (2) (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

चंडीगढ़ धमाका: बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड फेंककर हमलावर फरार, वीडियो आया सामने

 

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर बुधवार शाम हुए धमाके का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक हमलावर अपनी जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसका लॉक खोलता है और उसे फेंककर मौके से भाग जाता है. इसके बाद विस्फोट होता है जिससे आसपास दहशत फैल जाती है.

घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावर की पहचान की जा सके.

प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध विस्फोट माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह देसी बम नहीं बल्कि ग्रेनेड हो सकता है. खुफिया एजेंसियां भी इस एंगल से जांच कर रही हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की साजिश और आरोपियों की पहचान का पता लगाया जा सके.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!