बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, मची अफरा-तफरी, पुलिस ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी
फोटो: आईएएनएस
बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, मची अफरा-तफरी, पुलिस ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है. धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी भी कर दी है.
यह धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी. शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई. इससे लोग घबरा गए.
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट होने से कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए. गाड़ियों के साथ ही दीवारों पर छर्रों के निशान देखने को मिले. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.
पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने बताया, “चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर शाम करीब 5:00 बजे धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं और कुछ वाहनों व दीवारों पर छर्रों के निशान देखने को मिले है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. धमाका कैसे हुआ इसका सटीक कारण पुलिस ही बता पाएगी.”
Chandigarh: A loud explosion was reportedly heard outside the BJP office in Sector 37. Following the incident, police teams immediately rushed to the spot and cordoned off the entire area. Further details are awaited pic.twitter.com/Rfi7nPP4TR
— IANS (@ians_india) April 1, 2026
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थन पर मौजूद हैं और धमाके के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना से पहले या बाद में किसी भी संदिग्ध हरकत का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
धमाके से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है और मौके पर टूटे हुए पार्ट्स और निशान दिख रहे हैं. हालांकि, धमाका असल में कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं है. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
पुलिस ने पूरे चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है और एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. सूत्रों ने बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की होगी. हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
IANS
