अपने ही नागरिकों के खिलाफ ईरान का ‘डेथ वॉरेंट’, दी सख्त चेतावनी, कहा- “अगर किसी ने….”
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
अपने ही नागरिकों के खिलाफ ईरान का ‘डेथ वॉरेंट’, दी सख्त चेतावनी, कहा- “अगर किसी ने….”
तेहरान | अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो उसे मौत की सजा दी जाएगी. ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने यह जानकारी दी है.
असगर जहांगीर ने कहा, “अमेरिका या इजरायल को कोई भी जानकारी देने पर मौत की सजा हो सकती है.”
अमेरिका ने अपने ताजा हमले में ईरान के तेल भंडार को निशाना बनाया. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के वीडियो को भी साझा किया. इसके बाद ही ईरान की तरफ से यह फैसला लिया गया है.
ईरानी मीडिया को दिए एक बयान में जहांगीर ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शत्रु देशों (विशेषकर अमेरिका और इजरायल) को फोटो या वीडियो भेजते हुए पाया जाता है तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उसे मृत्युदंड (फांसी की सजा) दी जा सकती है.
इससे पहले ईरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दे चुका है. दोनों पर अमेरिका और इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था. उन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने गोपनीय जानकारी लीक की थी.
IANS/Hindi Post Dot In
अमेरिका-इजरायल की मदद करने वाले ईरानी नागरिकों को मिलेगी मौत की सजा, दो पर कसा शिकंजा
