खत्म न हो जाए इसलिए घर में ही जमा कर लिया 1400 लीटर डीजल का जखीरा, हैरान रहे गए अधिकारी

Petrol Diesel

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

खत्म न हो जाए इसलिए घर में ही जमा कर लिया 1400 डीजल का जखीरा, प्लास्टिक टंकी, ड्रम और……., हैरान रहे गए अधिकारी

 

अमेठी (यूपी) | डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 1400 लीटर तेल बरामद किया है. इतनी बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के डीजल का भंडारण करना नियमों का उल्लंघन पाया गया. यह मामला कोतवाली क्षेत्र के भरेथा निधि के पुरवा गांव का है जहां पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

जांच में सामने आया कि तेल को ड्रम, पानी की टंकी और छोटे कंटेनरों में अवैध रूप से संग्रहीत किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन ने आरोपी दयाराम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर तेल जब्त कर लिया है.

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अफवाहों और कालाबाजारी पर रोक लगाना है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!