झकझोर देने वाली घटना : आटे के कनस्टर में मिला 8 साल की बच्ची का शव, मच गई चीख-पुकार, क्या बताया पुलिस ने…?
सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)
झकझोर देने वाली घटना : आटे के कनस्टर में मिला 8 साल की बच्ची का शव, मच गई चीख-पुकार, क्या बताया पुलिस ने…?
आगरा के सिद्धार्थ नगर से दिल को झकझोरने देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि किरायेदार सुनील कुमार ने अपने मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव को छिपा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम का अपहरण कर उसकी जान लेने के बाद शव को कमरे में रखे आटे के कनस्तर में छिपा दिया.
जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की तो इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ. वारदात के बाद से आरोपी फरार है. वही घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया. कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की. फिलहाल पुलिस की दस टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हैं.
UP: आगरा में बच्ची प्रज्ञा की हत्या करके लाश आटे के इस कनस्तर में पैक कर दी गई। ये कनस्तर किरायेदार सुनील के कमरे में रखा था। फिलहाल सुनील लापता है, उसी पर हत्या करने का शक है। https://t.co/v78D66Karj pic.twitter.com/HqSukaK8Bl
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) March 26, 2026
विश्वास का कत्ल और इलाके में तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश कुमार के घर में किरायेदार के तौर पर रह रहा सुनील उनकी जूते की फैक्ट्री में काम करता था. बताया जा रहा है कि वह कई महीनों से किराया नहीं दे रहा था. मंगलवार को बच्ची के लापता होने पर शक की सुई सुनील पर गई. तलाशी के दौरान उसके कमरे से (बच्ची का) शव बरामद हुआ. खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे.
पुलिस की सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सुनील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे सिद्धार्थ नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
दिनांक 24.03.2026 को थाना ताजगंज क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर, बच्ची की तलाश हेतु गठित टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 25.03.2026 को बच्ची का शव… pic.twitter.com/wo8MNHGky6— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) March 25, 2026
यह घटना न केवल एक परिवार के विश्वास का कत्ल है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली है.
Hindi Post Dot In
