जोरदार धमाके से ढह गया पूरा का पूरा मकान, आसपास के घरों में आई दरारें, दो की दर्दनाक मौत…..

Varanasi Cylinder Blast

सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा मकान जमींदोज हो गया / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब)

The Hindi Post

जोरदार धमाके से ढह गया पूरा का पूरा मकान, आसपास के घरों में आई दरारें, दो की दर्दनाक मौत

 

वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में धमाका हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है. घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था और गैस लीक होने के कारण आग लग गई. उसके बाद अचानक धमाका हो गया जिससे पूरा ढांचा गिर गया.

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर सिलेंडर मिला है. रेगुलेटर टूटा पड़ा था. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है.

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास स्थित एक गली में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब गैस सिलेंडर रिसाव से हुए तेज धमाके से एक मंजिला मकान अचानक धराशायी हो गया. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और पूरा इलाका दहल उठा. सभी घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो मकान मलबे में तब्दील हो चुका था. आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला.

आईएएनएस

वाराणसी में सिलेंडर से गैस लीक, मकान ढहने से दो लोगों की मौत


The Hindi Post
error: Content is protected !!