वोटर लिस्ट मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ रिवीजन पिटीशन की सुनवाई …..

Sonia Gandhi 2222222 (1)

सोनिया गांधी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

वोटर लिस्ट मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ रिवीजन पिटीशन की सुनवाई …..

 

नई दिल्ली | नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई टल गई. यह मामला कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से जुड़ा है. उन पर बिना नागरिकता हासिल किए वोटर सूची में नाम शामिल कराने का आरोप है. अब अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी.

इस मामले में अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने रिवीजन पिटीशन दाखिल की थी. पिछली सुनवाई में सोनिया गांधी की तरफ से जवाब दाखिल किया गया था. इसमें याचिका को तथ्यहीन, राजनीतिक रूप से प्रेरित और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया गया था.

वहीं, याचिका में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता प्राप्त की थी जबकि उनका नाम 1980 की नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल था. याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि 1980 में उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे शामिल किया गया और क्या इसके लिए किसी फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया गया था. इसके अलावा, यह भी पूछा गया है कि 1982 में उनका नाम वोटर लिस्ट से क्यों हटाया गया और जब 1983 में नागरिकता हासिल की गई तब किस दस्तावेज के आधार पर उनका नाम सूची में शामिल किया गया था.

सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में आरोप लगाए गए थे कि इस प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ था. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की थी कि इस मामले की जांच कर सही तथ्य सामने लाए जाएं. हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सितंबर में सोनिया गांधी की खिलाफ दर्ज याचिका को खारिज कर दिया था लेकिन याचिकाकर्ता ने इस फैसले के खिलाफ रिवीजन पिटीशन दाखिल की है.

कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद अब 30 मार्च को अगली सुनवाई होगी. इस दौरान सभी पक्षों को अपने तर्क रखने का मौका मिलेगा.

 

वोटर लिस्ट मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ रिवीजन पिटीशन की सुनवाई टली (IANS)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!