चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग !
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग !
विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का नोटिस संसद के दोनों सदनों में सौंप दिया है. इस नोटिस पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. नियमों के मुताबिक, लोकसभा में नोटिस के लिए कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है. विपक्ष ने अब तक कुल 193 हस्ताक्षर जुटाकर यह जरूरी आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है.
लोकसभा सचिवालय को CEC के खिलाफ TMC का नोटिस मिल चुका है. नोटिस की जांच-पड़ताल की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. CEC के खिलाफ कई आरोप भी लगाए गए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया गया है. यह नोटिस आधिकारिक रूप से कल यानी शनिवार को पेश किया जाएगा. इसके लिए नोटिस के दो अलग-अलग सेट तैयार किए गए हैं.
विपक्षी सांसदों का यह कदम बजट सत्र के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या आरोप लगे हैं?
नोटिस में बिहार में SIR को संभालने का तरीका, मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया गया, राजनीतिक दलों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया, दुर्व्यवहार साबित हुआ.
