प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

PM Modi and Iran President (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि भारत शांति और बातचीत का समर्थन करता है.

मौजदा जंग के बीच यह प्रधानमंत्री मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से पहली सीधी बातचीत थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात X पर एक पोस्ट में लिखा, “क्षेत्र में गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की. तनाव बढ़ने, नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की.”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीयों की सुरक्षा और सामान व ऊर्जा की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहना भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है. उन्होंने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति का आग्रह किया.”

बता दें कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग बंद कर दिया है. यह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है जिसके जरिए दुनिया के करीब पांचवें हिस्से के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होती है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!