‘लव जेहाद’ के आरोप पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने दिया जवाब, कहा- ” उम्मीद …..”

MONALISA N FARHAN

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

‘लव जेहाद’ के आरोप पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने दिया जवाब, कहा- ” उम्मीद …..”

 

तिरुवनंतपुरम | महाकुंभ मेले में फूल-माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी बड़ी-बड़ी और नीली आंखों की वजह से वायरल सेंसेशन बन गई थीं. मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है. इस बार कारण है उनकी शादी. बुधवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है लेकिन अब दोनों ने इसका खंडन किया है.

मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के दौरान मोनालिसा लाल रंग की साड़ी में दिखी जबकि फरमान ने सफेद रंग का सफेद कुर्ता और मुंडू पहना हुआ था.

मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने आईएएनएस के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और लोग जैसा सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है.

मोनालिसा ने कहा, “लोग जो सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा से मंदिर में हुई थी. हमारी शादी के दौरान रीति-रिवाजों का पालन किया गया. मेरे पिता भी शायद कुछ सोच रहे होंगे लेकिन जो अफवाहें चल रही हैं वो गलत हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सब धर्म एक समान हैं.”

फरमान ने भी अपनी बात रखी और केरल सरकार को धन्यवाद् दिया. फरमान ने कहा, “केरल सरकार ने हमारा सपोर्ट किया. उनको हमारी तरफ से तहे दिल से शुक्रिया. हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारी शादी में इतने सारे लोग आएंगे. हमें लगा था कि हमारी शादी में कुछ ही लोग होंगे और साधारण तरीके से निपट जाएगी लेकिन बहुत सारे लोग और मंत्री आए थे. शिक्षा मंत्री आए थे और सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और जैसा लोग बोल रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. हमारे लिए सारे धर्म एक जैसे हैं.”

दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं, यूजर्स फरमान और मोनालिसा को जमकर ट्रोल रहे हैं.

 

IANS

शादी पर उठे विवादों पर मोनालिसा ने कहा, हमने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, अफवाहों में सच्चाई नहीं


The Hindi Post
error: Content is protected !!