जंग रोकने के लिए ईरान ने अमेरिका और इजराइल के सामने रखी ये तीन शर्तें……
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
जंग रोकने के लिए ईरान ने अमेरिका और इजराइल के सामने रखी ये तीन शर्तें……
नई दिल्ली | अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान और उसके जवाब में ईरान की ओर से किए जा रहे पलटवार के बीच, तेहरान (ईरान) ने संघर्ष विराम के लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं. यह शर्तें है – ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देना, हर्जाना देना और भविष्य में किसी भी आक्रमण के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी.
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान (ईरान) शांति के प्रति प्रतिबद्ध है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि संघर्ष तभी समाप्त हो सकता है जब वाशिंगटन (अमेरिका) और तेल अवीव (इजराइल) उनकी मांगों को मान ले.
रूस और पाकिस्तान के नेताओं के साथ वार्ता के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने स्पष्ट किया कि युद्ध की समाप्ति को लेकर ईरान का दृष्टिकोण पूरी तरह स्पष्ट और अडिग है.
पेजेशकियन ने कहा, “यह युद्ध, जिसे ज़ायोनी शासन और अमेरिका ने भड़काया है, उसे समाप्त करने का एकमात्र तरीका ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना, क्षतिपूर्ति (रेपरेशन्स) का भुगतान करना और भविष्य में किसी भी आक्रमण के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी देना है.”
ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि वह अपनी सुरक्षा और अधिकारों के संबंध में ठोस आश्वासन मिले बिना किसी भी युद्धविराम (Ceasefire) के लिए तैयार नहीं होगा.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन
