ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने किया महा-ऐलान, अब चार गुना….. बदल जाएगी युद्ध की तस्वीर !
ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने किया महा-ऐलान, अब चार गुना….. बदल जाएगी युद्ध की तस्वीर !
वॉशिंगटन | ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की तानातनी जारी है. पिछले आठ दिनों से युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अपने हथियारों का उत्पादन चार गुना करने जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट कर लिखा, “हमने अभी-अभी अमेरिका की सबसे बड़ी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ एक बहुत अच्छी मीटिंग खत्म की है. इस दौरान हमने प्रोडक्शन और प्रोडक्शन शेड्यूल पर चर्चा की. वे “एक्सक्विजिट क्लास (उत्तम श्रेणी के हथियार)” हथियारों का प्रोडक्शन चार गुना करने पर सहमत हुए हैं. हम जितनी जल्दी हो सके, क्वांटिटी के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचना चाहते हैं.”
ट्रंप ने आगे लिखा, “मीटिंग से तीन महीने पहले एक्सपेंशन शुरू हो गया था और इनमें से कई हथियारों के प्लांट और प्रोडक्शन पहले से ही चल रहे हैं. हमारे पास मीडियम और अपर-मीडियम ग्रेड म्यूनिशन्स की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है, जिसका इस्तेमाल हम, उदाहरण के लिए, ईरान में कर रहे हैं, और हाल ही में वेनेजुएला में किया है. फिर भी, हमने इन स्तरों पर आर्डरों को भी बढ़ाया है.”
उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने रिप्रेजेंट किया, उनमें बीएई सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, एल3हैरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन और रेथियॉन के सीईओ शामिल थे. देश भर के राज्य इन नए प्लांट्स के लिए बिड लगा रहे हैं.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन
IANS
ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों के उत्पादन को चार गुना करने का किया ऐलान
