कोयला कारोबारी की नृशंस हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत

crime police (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

कोयला कारोबारी की नृशंस हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत

 

हजारीबाग | झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई. एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे.

गुरुवार देर रात वह गांव में ही मौजूद थे. तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित साव को घेर लिया और देखते ही देखते उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. रोहित साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हत्या के बाद हमलावर तेजी से अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग निकले.

बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से स्कॉर्पियो को काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग वाहन की चपेट में आ गए. इस घटना में नापो खुर्द गांव के ही रहने वाले प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

दोहरी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. ग्रामीणों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!