कितनी संपत्ति के मालिक है बिहार सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ?

nitish kumar and nishant kumar

अपने बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

राजनीति में एंट्री की चर्चा के बीच जानिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास कितनी है संपत्ति ?

 

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे है. इस बीच उनके 50 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री और उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हैं.

निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पटना और मसूरी से स्कूलिंग की है. उन्होंने BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. वह अब तक अविवाहित हैं और सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं.

अब तक राजनीति से दूर रहने वाले निशांत ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने पिता के समर्थन में बयान देकर सक्रियता दिखाई थी. जेडीयू में उनकी एंट्री नीतीश कुमार के 75 वर्ष की आयु में सक्रिय राजनीति (बिहार) छोड़ने के फैसले के साथ जोड़कर देखी जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश कुमार की इकलौती संतान निशांत के पास कुल अनुमानित 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है (1.63 करोड़ चल और 1.98 करोड़ अचल). यह संपत्ति उन्हें मुख्य रूप से उनकी दिवंगत माता मंजू सिन्हा (शिक्षिका) से विरासत में मिली है.

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि उनकी संपत्तियों में नालंदा के कल्याण बीघा में कृषि भूमि, बख्तियारपुर के हकीकतपुर में पैतृक मकान और पटना के कंकड़बाग में एक प्लॉट शामिल है. उनका परिवार मूलतः बख्तियारपुर (बिहार) का रहने वाला है.

निशांत कुमार अब तक किसी भी राजनीतिक पद या चुनाव से दूर रहे हैं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में वह बिहार की राजनीति का एक नया और बड़ा चेहरा बनकर उभर सकते हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!