ईरान के दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, खामेनेई की मौत पर जताया शोक

Vikram Misri

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामानेई की मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया

 

नई दिल्ली | भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री गुरुवार को दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया. उन्होंने ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी.

इस शोक पुस्तिका पर गुरुवार (5 मार्च), शुक्रवार (6 मार्च) और सोमवार (9 मार्च) को संवेदनाएं जाहिर की जा सकती हैं.

86 वर्षीय खामेनेई की 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले में मौत हो गई थी. बाद में अमेरिका ने दावा किया था कि अली खामेनेई के साथ ही कई सैन्य अफसर भी मारे गए है. मृतकों में ईरान के रक्षा मंत्री और आईआरजीसी के प्रमुख भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में अली खामेनेई के करीबी परिजन भी मारे गए है. खामेनेई की बहू, बेटी, और नाती भी मृतकों में शामिल है. हमले में घायल हुई खामेनेई की पत्नी की भी मौत हो गई है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!