पाकिस्तान के “मित्र देश” पर ईरान ने दागे ड्रोन, इस हमले से तिलमिलाया ….

Drone ChatGPT Image Mar 3, 2026, 08_14_02 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

पाकिस्तान के “मित्र देश” पर ईरान ने दागे ड्रोन, इस हमले से तिलमिलाया ….

 

मध्य पूर्व एशिया में अशांति का दौर जारी है. इस बीच खबर है कि ईरान ने अजरबैजान के नखचिवन क्षेत्र पर ड्रोन से हमला किया है.

अजरबैजानी मीडिया के मुताबिक, 5 मार्च को ईरानी क्षेत्र से दो ड्रोन लॉन्च किए गए जिनमें से एक नखचिवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की टर्मिनल इमारत पर गिरा. इससे वहां आग लग गई और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरा ड्रोन शेखराबाद गांव के पास एक स्कूल के नजदीक गिरा. इस हमले में दो आम नागरिकों के घायल होने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर है.

अजरबैजान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. बाकू (अजरबैजान की राजधानी) ने विरोध दर्ज कराने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है और ईरान से घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही अजरबैजान ने कहा है कि वह इस हमले का जवाब देने का अधिकार रखता है.

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नखचिवन क्षेत्र ईरान, तुर्किये और आर्मेनिया की सीमाओं से लगा हुआ है. इसलिए यहां किसी भी हमले से क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बता दे कि अजरबैजान इंटरनेशनल मोर्चों पर पाकिस्तान का पक्ष लेता है. कश्मीर पर अजरबैजान भारत के हितों के खिलाफ बयानबाजी देता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!