ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने की संभावना पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ?
फोटो: आईएएनएस
ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने की संभावना पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का सैन्य अभियान जारी है और इसका उद्देश्य उसकी परमाणु क्षमताओं को समाप्त करना है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा था जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं और इससे अमेरिका की सुरक्षा को गंभीर खतरा था. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बार-बार चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके चलते यह कार्रवाई जरूरी हो गई.
उन्होंने संकेत दिया कि यह सैन्य अभियान अगले 5 से 7 हफ्तों तक चल सकता है और जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी की जा सकती है. ट्रंप के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सुरक्षा बलों और सहयोगी देशों के लिए ईरान खतरा बन चुका था और वह अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा था.
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के हमलों के बाद बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे कई अरब देशों का रुख बदला है और वे अब इस सैन्य अभियान में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं. उन्होंने इसे अप्रत्याशित बताया और कहा कि पहले जहां सीमित समर्थन था, अब कई देश अमेरिका का साथ देने को तैयार हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
