शराब नीति मामले में केजरीवाल के बरी होने पर क्या बोले अन्ना हजारे ?

Anna Hazare 2 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

शराब नीति मामले में केजरीवाल के बरी होने पर क्या बोले अन्ना हजारे ?

 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया. शराब घोटाले के मामले में कोर्ट ने उन्हें और उनके साथियों को बरी कर दिया. अब इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली की न्यायपालिका ने जो फैसला सुनाया है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए. न्यायपालिका की मजबूती के कारण ही देश सुचारू रूप से चलता है.

केजरीवाल के बरी होने पर मीडिया से बात करते हुए अन्ना हजारे ने न्यायपालिका पर अपना भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “हमारा देश भारत न्यायिक और सुरक्षा व्यवस्था की ताकत पर चलता है. इतना बड़ा देश होने के बावजूद, जहां अलग-अलग दल, जातियां, धर्म और समुदाय हैं, यह न्यायपालिका के कारण ही व्यवस्थित रूप से चलता है. अगर न्यायपालिका न हो तो अराजकता और अशांति फैल जाए. अब जब अदालत ने फैसला दिया है कि अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं, तो इसे स्वीकार किया जाना चाहिए.”

फैसला पहले आ जाता, तो सब यह सब नहीं कहते

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जब पूछा गया कि इस फैसले के पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में जो कुछ भी कहा उस पर उनके क्या विचार हैं? इसका जवाब देते हुए अन्ना ने कहा, “केजरीवाल के बारे में जो कुछ भी कहा था वह न्याय व्यवस्था का निर्णय आने के पहले कहा था, सब हवा में बोल रहे थे. अगर न्यायालय का निर्णय आ जाता तो फिर हम ऐसा नहीं बोलते, अब जबकि न्यायालय ने कह दिया है कि केजरीवाल का कोई दोष नहीं है, तो हमें मानना होगा.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!