राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन शुरू, इस दिन होगा मतदान
राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन शुरू, इस दिन होगा मतदान
नई दिल्ली | देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. इन सीटों के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 5 मार्च तक चलेगी. यदि किसी राज्य में निर्धारित सीटों से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
इन राज्यों में होंगे चुनाव
निर्वाचन आयोग के अनुसार, ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं. चुनाव मुख्य रूप से महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तेलंगाना और तमिलनाडु सहित कुल 10 राज्यों में होने हैं.
दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त
इस चुनाव के साथ ही देश की राजनीति के कई बड़े चेहरों का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है. इनमें प्रमुख नाम हैं – शरद पवार (एनसीपी-एसपी प्रमुख), अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), हरिवंश सिंह (राज्यसभा के उपसभापति), उपेंद्र कुशवाहा
क्या होंगे राजनीतिक समीकरण?
मौजूदा विधानसभा समीकरणों को देखते हुए इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की सीटों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर, विपक्षी इंडिया ब्लॉक (INDIA Alliance) की कुल सीटों में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस की सीटों की संख्या में इजाफे के संकेत मिल रहे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
