‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले चैप्टर पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले चैप्टर पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी
NCERT ने आठवीं कक्षा की अपनी किताब के एक चैप्टर को लेकर मचे विवाद के बाद माफी मांग ली है. इस चैप्टर में न्यायपालिका (अदालतों) में भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जाना था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इसे संस्था के सम्मान पर हमला बताया है. अब NCERT ने अफसोस जताते हुए कहा है कि उनका इरादा अदालतों का अपमान करना नहीं था और यह गलती अनजाने में हुई है.
NCERT की सफाई: ‘इरादा अपमान का नहीं था’
NCERT ने स्पष्ट किया है कि न्यायपालिका के प्रति उनके मन में पूर्ण सम्मान है और इस तरह की सामग्री का शामिल होना ‘अनजाने में हुई एक चूक’ थी. परिषद के अनुसार, नई किताब का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संवैधानिक संस्थाओं के बारे में जागरूक करना था, न कि उनकी छवि को धूमिल करना. NCERT ने कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यह कदम इरादतन नहीं उठाया गया था.
सुप्रीम कोर्ट सख्त: “संस्था की अखंडता पर हमला”
मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ आज, 26 फरवरी को इस मामले पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेकर सुनवाई करेगी. इससे पहले CJI ने इस सामग्री पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी.
सरकार भी सक्रिय, सामग्री को बताया ‘असंतुलित’
मामला बढ़ने पर केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पाठ्य सामग्री को ‘असंतुलित’ माना गया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
