पति ने बीवी को बाइक पर प्रेमी संग दबोचा, लात-घूंसों के साथ बीच सड़क छिड़ गया ‘बेवफाई का महायुद्ध’.., VIDEO

couple fights on valentine day on meerut road (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

पति ने बीवी को बाइक पर प्रेमी संग दबोचा, लात-घूंसों के साथ बीच सड़क छिड़ा गया ‘बेवफाई का महायुद्ध’.., VIDEO

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में वैलेंटाइन डे के मौके पर मेरठ रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद बीच सड़क पर ही पति-पत्नी और प्रेमी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जिसने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया.

सरेराह हुई मारपीट और हंगामा

हंगामे के दौरान पति के परिजनों ने भी प्रेमी को दबोच लिया. गुस्से से आगबबूला परिजनों और पति ने कथित प्रेमी की बीच सड़क पर धुनाई शुरू कर दी. देखते ही देखते वहां लात-घूंसे चलने लगे और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस मारपीट के चलते मेरठ रोड पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली हापुड़ नगर की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों और राहगीरों के बीच-बचाव के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. काफी मशक्कत के बाद सड़क पर जमा भीड़ को तितर-बितर किया गया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से बहाल कराया गया.

तीनों पक्ष हिरासत में

वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वीडियो में पुलिसकर्मी तीनों पक्षों को शांत कराते और उन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, पत्नी और कथित प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!