दो बच्चों को छोड़ कर सगे भतीजे से चाची ने रचाई शादी, दोनों ने एक-दूसरे को डाली वरमाला, अब पति पालेगा बच्चे….

wedding

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

दो बच्चों को छोड़ कर सगे भतीजे से चाची ने रचाई शादी, दोनों ने एक-दूसरे को डाली वरमाला, अब पति पालेगा बच्चे….

 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर एक शख्स ने खुद अपनी पत्नी की शादी अपने सगे भतीजे से करा दी. पांच साल से चल रहे इस विवादास्पद प्रेम प्रसंग का अंत थाने के बाहर वरमाला डलवाकर और दोनों को गांव से विदा करके हुआ.

पांच साल का प्रेम प्रसंग और खौफ में पति

टीकरी कस्बे के रहने वाले पंकज की शादी आठ साल पहले पूजा से हुई थी. आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से पूजा का प्रेम प्रसंग अपने ही सगे जेठ के बेटे संजीव (भतीजे) के साथ चल रहा था. पति पंकज ने मीडिया को बताया कि वह पिछले कई सालों से मानसिक तनाव और डर के साये में जी रहा था. उसका दावा है कि एक बार उसे जहर देने की कोशिश भी की गई थी. पंकज के अनुसार, उसे डर था कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसे या उसके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए उसने यह कदम उठाया.

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

थाने के बाहर हुई शादी

शुक्रवार शाम को यह मामला तब चरम पर पहुंच गया जब दोनों पक्ष गांव के गणमान्य लोगों के साथ दोघट थाने पहुंचे. वहां सबकी मौजूदगी में पूजा और संजीव ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. इस दौरान महिला के मायके वालों ने साफ कर दिया कि उनका अपनी बेटी से अब कोई संबंध नहीं है. दोनों ने लिख कर दिया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है.

पीछे छूट गए मासूम बच्चे

इस प्रेम कहानी के सुखद अंत के बीच दो मासूम बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. महिला का पांच साल और तीन साल का बेटा है जो अब अपने पिता के पास ही रहेंगे. वहीं, थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने मीडिया से कहा कि पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!